मऊ में पांच दिनों से लापता बच्ची का शव बरामद

उत्तर प्रदेश में मऊ के मधुबन क्षेत्र में पांच दिनों से लापता बच्ची का शव आज एक तालाब से बरामद किया गया

Update: 2018-06-03 16:32 GMT

मऊ । उत्तर प्रदेश में मऊ के मधुबन क्षेत्र में पांच दिनों से लापता बच्ची का शव आज एक तालाब से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लोकीपुर गांव निवासी रामकिशुन की दो वर्षीय पुत्री शिवानी पिछले पांच दिन से लापता थी। इस मामले में रामकिशुन ने पुत्री के गायब होने रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। सुबह शिवानी का शव एक तालाब में पड़ा पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची का एक पैर और एक हाथ कटा हुआ था, जिससे बच्ची की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शक के आधार पर मृतका की सगी चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News