किशोर की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एक किशोर की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत हो गयी है।

Update: 2020-03-19 13:08 GMT

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एक किशोर की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बलवीर प्रजापति (16) कल खेलते समय अचानक कुएं में गिर गया। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया, तो उसको तलाशा गया तो वह कुएं में दिखाई दिया। जिसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News