नुक्कड़ नाटक कर सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर
जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को आपकी संगिनी नामक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति ब्रांच द्वारा कराया गया
पलवल। जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को आपकी संगिनी नामक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति ब्रांच द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच, पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी व लड़कियों को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया।
उल्लेखनीय है कि लड़कियों व महिलाओं पर आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती है। जिसके कारण सामाजिक असुरक्षा बढ़ती जा रही है। इसी प्रकार की सामाजिक असुरक्षा से निपटने के लिए बेहद जरूरी हो गया है कि आज छात्राओं को इससे बचने के उपाय शिकाए जाएं ताकि अपने साथ ऐसी किसी भी घटना को होने से रोक सकें। टीम के सदस्यों ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लकड़ी, बहु व महिला के साथ होने वाले भेदभावों को दिखाया तथा उनकी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक उपलब्धियों को भी दर्शाया गया।
टीम की सदस्य एएसआई सुमित्रा, हवलदार अनिता, सिपाही मंजु व एडवोकेट हनी शर्मा ने सभी लड़कियों से एक-एक कर बात की और उनको कामगर सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डिप्टी डॉयरेक्टर बलजीत गहलौत ने की व संचालन सह प्रधानाचार्य सुशील वर्मा ने किया।