तमिलनाडु: क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई ट्रेन

 तमिलनाडु में सलेम से विरुधाचलम जा रही एक लोकल ट्रेन बुधवार को एक मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी

Update: 2017-08-23 16:21 GMT

चेन्नई।  तमिलनाडु में सलेम से विरुधाचलम जा रही एक लोकल ट्रेन बुधवार को एक मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दक्षिण रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11.40 बजे के करीब अथुर और चिन्ना सलेम के बीच यह दुर्घटना घटी।अधिकारी ने बताया, "अपराह्न एक बजे के करीब राहत कार्य के लिए एक इंजन घटनास्थल पर पहुंचा और 1.30 बजे तक रेलमार्ग से सारी बाधाएं हटा दी गईं।"

Tags:    

Similar News