सुषमा ने इथोपिया विमान दुर्घटना पर दुख प्रकट किया

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इथोपिया में हुई विमान दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने इथोपिया में भारतीय उच्चायुक्त से मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है;

Update: 2019-03-11 02:01 GMT

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को इथोपिया में हुई विमान दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने इथोपिया में भारतीय उच्चायुक्त से मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

श्रीमती स्वराज ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे इथोपियन एयरलाइंस के विमान ईटी 302 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। हमने इस विमान दुर्घटना में हमारे चार भारतीय नागरिकों को खो दिया है। मैंने इथोपिया में भारतीय उच्चायुक्त से मृतकों के परिवारों को सभी तरह की सहायता प्रदान करने करने के लिए कहा है।” 

उन्होंने बताया कि इथोपिया में भारतीय दूतावास ने उन्हें सूचना दी है कि मृतक भारतीय नागरिकों के नाम वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हंसिन अन्नागेश, नुकावारापु मनीषा और शिखा गर्ग हैं।

दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गयी।

Full View

Tags:    

Similar News