शाहकोट में चुनाव प्रचार के लिए सुखबीर बादल 26 मई को रोड शो करेंगे

शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शाहकोट में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ के समर्थन में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।;

Update: 2018-05-24 15:23 GMT

शाहकोट। शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शाहकोट में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ के समर्थन में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि यह रोड शो मलसियाँ रोड से सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पौन पांच बजे मैहतपुर की अनाज मंडी में सम्पन होगा।

उन्होंने कहा कि मलसियाँ से यह रोड शो रूपेवाल चौंक, सीचेवाल मंडी, नेहालूवाल अड्डा और ताशपुर अड्डे से होते हुए ट्रक यूनियन लोहियाँ में पहुँचेगा।

उन्होंने बताया कि इस रोड शो का दूसरा पड़ाव 11 बजे लोहियाँ से शुरू होगा और नया गाँव खालेवाल, अड्डा कंग खुर्द, ककड कला, पूनीया, नवां पिंड अकालियां, माणकपुर, अड्डा कोहाड़ खुर्द, जफ़रवाल और सारंगवाल से होते हुए दोपहर एक बजे शाहकोट पहुंचेगा। 

Tags:    

Similar News