शाहीन बाग में राष्ट्र-विरोधी षड़यंत्र के पुख्ता सबूत : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि देश को क्षति पहुंचाने के लिए दिल्ली के शाहीन बाग में रचे जा रहे राष्ट्र-विरोधी षड़यंत्र के उसके पास पुख्ता सबूत

Update: 2020-01-25 15:35 GMT

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि देश को क्षति पहुंचाने के लिए दिल्ली के शाहीन बाग में रचे जा रहे राष्ट्र-विरोधी षड़यंत्र के उसके पास पुख्ता सबूत हैं।

पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का उल्लेख करते हुए शनिवार को यहां कहा, “...भारत की आजादी को समाप्त करने के लिए शाहीन बाग में षड़यंत्र रचा जा रहा है। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं।”

Sharing the link of today’s Press Conference at @BJP4Delhi Headoffice

Dr. Sambit Patra addressing a Press Conference on Shaheen Bagh at BJP De... https://t.co/mWtP2J9qXn via @YouTube

— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020

उन्होंने कहा कि इस वीडियो में एक प्रवक्ता लोगों से असम का देश के बाकी हिस्सों से सम्पर्क तोड़ने की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वीडियो में जिस तरह से राष्ट्र विरोधी भावना को भड़काया गया है, वह न केवल चिंता का विषय है, बल्कि देशद्रोही भी है।” उन्होंने कहा कि यह प्रकरण दर्शाता है कि दिल्ली का शाहीन बाग दिशाहीन बाग में तब्दील हो चुका है।

उन्होंने कहा, “...वीडियो में भारत के कई टुकड़े करने की बात कही गयी है और असम तथा पूर्वोत्तर भारत को देश से अलग करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। इसे खुले तौर पर जेहाद कहा गया है।”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “ वीडियाे में प्रवक्ता कहता है कि भारतीय सेना को पूर्वोत्तर भारत में प्रवेश से गुरेज करना चाहिए। आप भारतीय सेना को असम तथा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में प्रवेश करने से क्यों रोकना चाहते हैं। आपकी इच्छा क्या करने की है। आपके दिमाग में किस तरह का षड़यंत्र है।”

Full View

Tags:    

Similar News