लाल निशान में शेयर बाजार, निफ्टी भी फिसला

घरेलू शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई

Update: 2020-02-10 11:16 GMT

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सुबह 10.11 बजे पिछले सत्र से 249.74 अंकों यानी 0.61 फीसदी की कमजोरी के साथ 40,892.11 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी पिछले सत्र से 76.50 अंकों यानी 0.63 फीसदी नीचे 12,021.85 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्स इससे पहले 41,166.72 पर खुला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12,102.35 पर खुला।

Full View

 

Tags:    

Similar News