लगातार दूसरे दिन टूटा शेयर बाजार

दिग्गज कंपनियों में आखिरी समय में हुई मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स आज 188.26 अंक यानी 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 40,966.86 अंक पर आ गया

Update: 2020-01-28 17:39 GMT

मुंबई। दिग्गज कंपनियों में आखिरी समय में हुई मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स आज 188.26 अंक यानी 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 40,966.86 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.75 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट में 12,060.25 अंक पर बंद हुआ। यह निफ्टी और सेंसेक्स दोनों का 08 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।

दिग्गज कंपनियों में शुरू में लिवाली रहने से दोपहर बाद तक हरे निशान में रहने के बाद आखिरी समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक में हुई मुनाफा वसूली से अचानक दोनों प्रमुख सूचकांकों का ग्राफ लुढ़क गया।

मझौली और छोटी कंपनियों पर शुरू से ही दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत टूटकर 15,677.67 अंक पर और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत की गिरावट में 14,822.28 अंक पर आ बंद हुआ।

बीएसई में दूरसंचार समूह में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गयी जबकि सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर साढ़े चार फीसदी चढ़े। धातु समूह में ढाई प्रतिशत, ऊर्जा में डेढ़ प्रतिशत और बिजली, ऑटो तथा बुनियादी वस्तुओं में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही।

विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स 144.56 अंक की बढ़त में 41,299.68 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 41,333.25 अंक तक पहुँच गया। दोपहर बाद तक यह हरे निशान में रहा। इसके बाद बिकवाली शुरू होने से 40,869.75 अंक तक उतर गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 188.26 अंक गिरकर 40,966.86 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,706 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,542 के शेयर लाल निशान में और 990 के हरे निशान में रहे जबकि 174 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुये।

निफ्टी 29.10 अंक की तेजी में 12,148.10 अंक पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,163.55 अंक और निचला स्तर 12,024.50 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह सोमवार के मुकाबले 58.75 अंक नीचे 12,060.25 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 36 के शेयर गिरावट में, 13 के बढ़त में और एक का अपरिवर्तित बंद हुआ।

विदेशों में मिलाजुला रुख रहा। एशिया में जापान का निक्की 0.55 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.75 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.15 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.09 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.13 प्रतिशत की तेजी में रहा जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.10 प्रतिशत टूट गया।

बीएसई के समूहों में दूरसंचार का सूचकांक 4.11 प्रतिशत लुढ़क गया। धातु समूह में 2.58 फीसदी, ऊर्जा में 1.63, बिजली में 1.20, ऑटो में 1.18 और बुनियादी वस्तुओं में 1.14 प्रतिशत की गिरावट रही। सीडीजीएंडएस, एफएमसीजी, स्वास्थ्य, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, बैंकिंग, पूँजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और टेक समूहों के सूचकांक भी गिरकर बंद हुये।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल ने सर्वाधिक 4.55 प्रतिशत का नुकसान उठाया। टाटा स्टील में 3.49 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.34, मारुति सुजुकी में 2.05, आईटीसी में 1.66, नेस्ले इंडिया में 1.64, आईसीआईसीआई बैंक में 1.53, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.44, पावरग्रिड में 1.35, इंडसइंड बैंक में 1.29 और टाइटन में 1.26 फीसदी की गिरावट रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.98 प्रतिशत, बजाज ऑटो के 0.83, एनटीपीसी के 0.71, ओएनजीसी और भारतीय स्टेट बैंक दोनों के 0.43, एक्सिस बैंक के 0.39, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के 0.39, एशियन पेंट्स के 0.33, एलएंडटी के 0.11 और हिंदुस्तान यूनिलिवर के 0.03 प्रतिशत टूट गये।

एचडीएफसी में 1.53 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 1.14, सनफार्मा में 0.96, एचडीएफसी में 0.82, टीसीएस में 0.71, टेक महिंद्रा में 0.39, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.32 और हीरो मोटोकॉर्प में 0.12 प्रतिशत की तेजी रही।

 

Tags:    

Similar News