एसटीएफ ने 2 असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फाेर्स (एसटीएफ) ने असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को शुक्रवार को प्रयागराज के झूॅसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया

Update: 2019-07-06 03:23 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फाेर्स (एसटीएफ) ने असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को शुक्रवार को प्रयागराज के झूॅसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही हैं कि प्रयागराज में असलहा तस्कर सक्रिय हैं। तस्करों को पकड़ने के लिए वाराणसी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार निर्देशन में प्रयागराज की फील्ड इकाई प्रयागराज को सूचना संकलन की कार्रवाई की जिम्मेदारी सोंपी थी।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज शाम सूचना मिली कि अवैध असलहाें की तस्करी करने वाले गिराेह के कुछ अपराधी रहिमापुर तिराहा झॅूसी, प्रयागराज के पास हैं जाे कहीं जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस का सहयाेग लेते हुए शाम करीब छह बजे असलहा तस्कर अजय प्रताप उर्फ अन्जू सिंह अजित मिश्रा उर्फ नान मिश्रा को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया । प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले इन तस्करों के कब्जे से दो पिस्टल, मैगजीन और कुछ नकदी बरामद की गई।

श्री सिंह ने बताया पूछताछ पर तस्करों ने बताया कि ये लोग काफी दिनाें से इस धंधे में लिप्त हैं। यह अवैध असलहा बिहार के जमालपुर, मुुगेर से गुड्डू नाम के व्यक्ति से प्रति पिस्टल 22-23 हजार रूपये में खरीदकर अपने यहां लाकर 25 से 30 हजार रूपये में बेचने हैं। इन तस्करों के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News