लखनऊ-गोरखपुर में बनेंगे स्टेट टीबी ट्रेनिंग डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर

टीबी को जड़ से मिटाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है;

Update: 2024-01-02 23:17 GMT

लखनऊ। टीबी को जड़ से मिटाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है। लखनऊ और गोरखपुर में स्टेट टीबी ट्रेनिंग डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए जायेंगे। इसमें टीबी के लक्षण इलाज आदि की बारीकियां बताई जायेंगी। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बैठक कर अधिकारियों को इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेंटर बनने से प्रशिक्षण देने में आसानी होगी। इलाज की कारगर रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। रोगियों के उपचार में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नॉन एल्कॉहोलिक फैटी लिवर डिसीज (एनएएफएलडी) से ग्रसित मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

वहीं, अयोध्या के रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोगियों के इलाज के लिए डेंटल यूनिट स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Full View

Tags:    

Similar News