टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।;

By :  IANS
Update: 2026-10-05 05:36 GMT

नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद एशियन गेम्स 2026 में भी अभिषेक का बल्ला खूब चला। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

वैभव सूर्यवंशी:भले ही एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके प्रदर्शन पर हर किसी निगाहें होंगी। वैभव अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। 15 वर्षीय वैभव ने भले ही अब तक बड़ी पारियां कम खेली हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो आक्रामकता नजर आई है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।

ईशान किशन: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में इस साल अब तक 1005 रन बना चुके हैं। ईशान यह मुकाम हासिल करने वाले सूर्यकुमार यादव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान ने 46 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

प्रिंस यादव:उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन लाइन एंड लेंथ से खासा प्रभावित किया है। 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में प्रिंस 9 विकेट निकाल चुके हैं। उनकी गेंदबाजी में सबसे खास बात उनकी स्पीड रही है, जिसने बल्लेबाजों के लिए दिक्कतें पैदा की हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी में प्रिंस से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कुलदीप यादव: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस साल अब तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने को मिले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट निकाले हैं। कुलदीप वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए टी20 सीरीज में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 9 मैचों में कुलदीप 17 विकेट निकाल चुके हैं और उनका इकोनॉमी भी 6.33 का रहा है।

Tags:    

Similar News