न्यूजीलैंड : कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बने
क्राइस्टचर्च, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में दो कैच लेने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।;
क्राइस्टचर्च, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में दो कैच लेने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।
तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो (25) को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब तिलक के नाम 2026 में फील्डर के तौर पर 26 कैच हो गए हैं, जो कि 2025 में इंडोनेशियाई खिलाड़ी द्वारा पकड़े गए कैचों से एक ज्यादा है।
दूसरे टी2 मैच से पहले तिलक को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो कैच पकड़ने की जरूरत थी और उन्होंने टिम सीफर्ट और डेरिल मिशेल के कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की। सबसे पहले उन्होंने कवर्स पर टिम सीफर्ट का एक आसान कैच पकड़ा, जब कीवी ओपनर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर एक खराब शॉट खेला।
इसके बाद उन्होंने डेरिल मिचेल का कैच पकड़ा। मिचेल की गेंद बल्ले के किनारे से लगकर पीछे की ओर गई, जिसे तिलक ने पकड़ने में कोई गलती नहीं की। चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे भुवनेश्वर का यह इस सीरीज का पहला विकेट भी रहा।
टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर के दौरान फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच:
26 - तिलक वर्मा (भारत) - 2026
25 - डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया) - 2025
24 - मुहम्मद वसीम (यूएई) - 2024
21 - शार्विन मुनियांडी (मलेशिया) - 2025
20 - ब्रायन मसाबा (युगांडा) - 2023
20 - तंजिद हसन (बांग्लादेश) - 2025
2026 में तिलक वर्मा भारत के लिए सबसे भरोसेमंद फील्डर रहे हैं और यह उपलब्धि इस बात को साबित करती है। उन्होंने इस सीजन में 30 पारियों में 26 कैच पकड़े हैं। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।