जोस बटलर : पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्जरी के बाद कहा है कि वह फिट होने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड हैं। बटलर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।;

By :  IANS
Update: 2026-10-13 06:27 GMT

नई दिल्ली, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्जरी के बाद कहा है कि वह फिट होने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड हैं। बटलर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।

बटलर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, "मेरा ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हो रहा हूं। पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं।"

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हॉस्पिटल के बेड पर थम्स अप करते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में उनके बाएं पैर में ब्रेस लगा है।

सर्जरी के बावजूद उनकी चोट चिंता की वजह बनी हुई है। बटलर हाल के सालों में कई सॉफ्ट-टिशू इंजरी से परेशान रहे हैं। ये ज्यादातर काफ की इंजरी रही हैं। आईपीएल 2024 के दौरान भी उन्हें लेफ्ट-हैमस्ट्रिंग की परेशानी हुई थी।

इंजरी की वजह से बटलर का मौजूदा सीजन समय से पहले ही समाप्त हो गया। वह मैदान पर कब लौटेंगे, इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। इंजरी की वजह से बटलर पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हैं। वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल टूर से भी बाहर रहेंगे। 17 जनवरी से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका 20 लीग (एसए20) में भी उनका खेलना संदिग्ध है। इस लीग में वह डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बटलर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल तक बढ़ा दिया। हालांकि, उनका अनुबंध अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50-ओवर वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले खत्म हो जाएगा।

इस मुद्दे पर मेन्स क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा, "हमें नहीं लगता कि बटलर उस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। वह हमारी योजना में हैं। अगर वे इसका हिस्सा नहीं होते, तो हम तब से उनके साथ नहीं खेल रहे होते। वे इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए बेताब हैं।"

Tags:    

Similar News