जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिपः चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
वर्ष 2026 जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 19 जुलाई को टोक्यो में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।;
By : एजेंसी
Update: 2026-07-20 22:45 GMT
बीजिंग। वर्ष 2026 जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 19 जुलाई को टोक्यो में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
चीनी जोड़ी फंग येनच्ये और हुआंग तंगपिंग ने मिश्रित वर्ग का खिताब जीता, जबकि चीनी जोड़ी च्या यीफान और च्यांग शुश्येन ने महिला डबल का रजत पदक हासिल किया।
मिश्रित वर्ग के फाइनल में पहली वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी ने 21-14, 14-21 और 21-15 से चीनी हांगकांग की जोड़ी को पराजित किया।
महिला एकल फाइनल में भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने 21-17, 21-17 से जापानी खिलाड़ी यामागुची अकाने को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष एकल फाइनल में फ्रांसीसी खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव ने जापानी खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष डबल फाइनल में इंडोनिशियाई टीम ने पहला स्थान हासिल किया।