चेतेश्वर पुजारा : अभिषेक अपना गेम अब बेहतर समझ रहे हैं

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंदौर में तीसरे टी20 में 223 रन बचाने का श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीतिक जागरूकता और भारत की अनुशासित गेंदबाजी को दिया। पुजारा ने अभिषेक शर्मा के 2,000 टी20 रन तक सबसे तेजी से पहुंचने को सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके बढ़ते कद का संकेत बताया है।;

By :  IANS
Update: 2026-10-14 08:12 GMT

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंदौर में तीसरे टी20 में 223 रन बचाने का श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीतिक जागरूकता और भारत की अनुशासित गेंदबाजी को दिया। पुजारा ने अभिषेक शर्मा के 2,000 टी20 रन तक सबसे तेजी से पहुंचने को सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके बढ़ते कद का संकेत बताया है।

पुजारा ने जियोस्टार पर कहा, "मुझे लगता है कि इंडिया ने बहुत अच्छा काम किया, क्योंकि रांची में हारने के बाद उन्हें एक अच्छा गेम प्लान बनाने की जरूरत थी। कप्तान के तौर पर, श्रेयस अय्यर ने उन गलतियों को सुधारा और अपने गेंदबाजों से बात कर रहे थे कि कैसे गेंदबाजी करनी है और टोटल को डिफेंड करने के लिए वे कौन-सी रणनीति इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदबाजों का इस्तेमाल एकदम सही था। एक कप्तान हमेशा अच्छा दिखता है, जब उसके खिलाड़ी टीम के लिए अपना काम करते हैं। श्रेयस ने परिपक्वता दिखाई और भारतीय गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया।"

चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा के सबसे तेज 2,000 टी20 रन बनाने पर कहा, "जिस गति से वह इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, वह उनके प्रभाव को दिखाता है। किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। लेकिन अभिषेक ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि वह शायद भारतीय टीम के अब तक के सबसे अच्छे टी20 खिलाड़ियों में से एक है। उनका नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा। जब हम टी20 फॉर्मेट की बात करते हैं, तो हमें तुरंत वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का खयाल आता है। अभिषेक की तुलना उनसे की जा सकती है।"

पुजारा ने कहा, "अभिषेक ने इंदौर में थोड़ा समय लिया। उनके लिए पांच-छह बॉल बहुत ज्यादा समय है, लेकिन यह दिखाता है कि वह अपने गेम को थोड़ा बेहतर समझ रहे हैं, विरोधी टीम की ताकत को पहचान रहे हैं और उसी के हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद में अभिषेक ने बहुत खेला है और वह अनुभव उनके लिए बहुत मायने रखेगा।"

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 बुधवार को हैदराबाद में होना है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।

Tags:    

Similar News