टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का धमाका – 254 रन का तूफान!

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए

Update: 2026-02-23 16:02 GMT

हेटमायर–पॉवेल की साझेदारी ने श्रीलंका को किया बेहाल

  • वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
  • टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी – वेस्टइंडीज ने छोड़ी छाप
  • छक्कों-चौकों की बरसात: हेटमायर का 85 रन का तूफानी शो

मुंबई। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने 17 जून 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवरों में 218/5 का स्कोर बनाया था। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ चार बार 200 का आंकड़ा छुआ है। यह टीम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 205/6 का स्कोर बनाने के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 रन बना चुकी है।

वेस्टइंडीज ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ जो स्कोर बनाया, वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मामले में श्रीलंकाई टीम शीर्ष पर है, जिसने 14 सितंबर 2007 को केन्या के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे।

सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 54 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शिमरोन हेटमायर ने रोवमैन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचाया। हेटमायर 34 गेंदों में 7 छक्कों और 7 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पॉवेल ने 35 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली।

इनके अलावा, शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने हासिल किया।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में है। उनके अलावा, ब्रेंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

दूसरी तरफ, सिकंदर रजा की कप्तानी में उतरी जिम्बाब्वे की टीम में ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी को मौका दिया गया है।

Tags:    

Similar News