तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराबी बेटे की गलत आदतों से परेशान पिता ने अपने भाई एवं बड़े बेटे के साथ मिलकर घर में ही अपने पुत्र की गला घोटकर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छुपाने की नियत से उसका शव पंडरी ताला

Update: 2017-10-27 12:24 GMT

पिता, बड़े भाई व चाचा ने मिलकर की थी हत्या  
सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराबी बेटे की गलत आदतों से परेशान पिता ने अपने भाई एवं बड़े बेटे के साथ मिलकर घर में ही अपने पुत्र की गला घोटकर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छुपाने की नियत से उसका शव पंडरी तालाब में लाकर डाल दिया था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुये हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
    

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम चलता के दर्रीपारा निवासी विनोद यादव पिता फुलेश्वर यादव अपनी मोटरसायकल एवं शव अगले दिन चलता में एनएच 43 के किनारे पंडरी तालाब में मिला था। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के ऊपर  काफी दबाव था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान ही मृतक के पिता ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकारी और बताया कि पुत्र के हरकतों से पूरा परिवार परेशान था, उसकी नशे की आदत एवं दिनों दिन पैसों की बढ़ती मांग पूरा कर पाना संभव नहीं था। 

पैसे नहीं देनेपर वह घर के सदस्यों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता था, जिससे पूरा परिवर परेशान एवं दहशत में रहता था। उसके इसी आदतों से परेशान एवं तंग होकर हमने ये फैसला किया और शनिवार की देर शाम अपने भाई संजय यादव एवं बड़े बेटे विजय यादव के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव बगीचा के रास्ते कम्बल में लाकर पंडरी तालाब में डाल दिया गया तथा उसकी मोटरसायकल को भी पहुंचा दिया गया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में मृतक के पिता, चाचा एवं बड़े भाई के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में नगर निरीक्षक मनीष धुर्वे, उप निरीक्षक केपी गुप्ता एवं पुलिस दल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
 

Tags:    

Similar News