नोएडा में कैंटर की टक्कर से सिपाही की मौत

नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सामने एक कैंटर ने एक सिपाही को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सिपाही का नाम ऋषभ कुमार था

Update: 2020-04-22 01:44 GMT

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सामने एक कैंटर ने एक सिपाही को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सिपाही का नाम ऋषभ कुमार था। इन दिनों ऋषभ की तैनाती कंट्रोल रूम 112 की मोटर साइकिल पर थी। पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया, लेकिन कैंटर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। सिपाही ऋषभ मूलत: मोदी नगर का रहने वाला था। नोएडा पुलिस के मुताबिक, 27 साल के सिपाही ऋषभ को जिस कैंटर ने टक्कर मारी, उसका नंबर यूपी-81सीटी-7609 है।

इस सिलसिले में पुलिस ने थाना 39 सेक्टर में एक मामला दर्ज किया है। गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, हादसा सोमवार रात के वक्त एमिटी विवि के गेट नंबर 4 के सामने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हुआ।

Full View

Tags:    

Similar News