किरंदुल की मुख्य बाजार में आग लगने से छह दुकानें जली
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल के मुख्य बाजार में आज सुबह आग लगने से छह दुकानें जल गयी। वहीं इस घटना में एक बुजुर्ग भी झुलस गया
By : एजेंसी
Update: 2020-05-14 12:45 GMT
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल के मुख्य बाजार में आज सुबह आग लगने से छह दुकानें जल गयी। वहीं इस घटना में एक बुजुर्ग भी झुलस गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाजार में सुबह आग लगने से जूते, कपड़े, फल, सब्जी की दुकानें जल गयी। इस दौरान 70 वर्षीय एक बुजुर्ग निर्मल साहा गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे
परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर बाजार में लगी आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। दुकानदारों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।