गायिका शानिया ट्वेन को और बच्चे न होने का अफसोस

गायिका शानिया ट्वेन का कहना है कि उन्हें मां बनना पसंद है और उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह और बच्चों को जन्म नहीं दे सकतीं;

Update: 2017-09-19 15:30 GMT

लॉस एंजेलिस। गायिका शानिया ट्वेन का कहना है कि उन्हें मां बनना पसंद है और उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह और बच्चों को जन्म नहीं दे सकतीं। गायिका का अपने पूर्व पति रॉबर्ट लांगे के साथ एजा नाम का 16 वर्षीय बेटा है। 

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, शानिया ट्वैन ने टीवी शो लॉरेन पर कहा, "मुझे मां बनना पसंद है, काश मेरे और बच्चे होते। मुझे नहीं लगता कि 52 की उम्र में मैं और बच्चों को जन्म दे सकती हूं। लेकिन मैंने निर्णय किया है कि मैं जो है उसी में खुश रहूंगी। मेरी एक खूबसूरत सौतेली बेटी और एक खूबसूरत बेटा है, इसलिए में बेहद खुश हूं।"

अपने सफल करियर के बावजूद, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें परिवार के साथ समय बिताना पसंद है, जिसमें उनके पति फ्रेंडरिक थिबॉड भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News