शोपियां: आतंकियों की मुठभेड़ में सेना का 1 मेजर और जवान शहीद
दक्षिण कश्मीर जिले के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ आज तड़के एक मुठभेड़ के दौरान सेना का एक मेजर और जवान शहीद हो गया
By : एजेंसी
Update: 2017-08-03 11:05 GMT
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर जिले के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ आज तड़के एक मुठभेड़ के दौरान सेना का एक मेजर और जवान शहीद हो गया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां के जारीपोरा में 62 राष्ट्रीय राईफल्स के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की,जिसमें सेना के मेजर और चार अन्य जवान घायल हो गए।
इन्हें 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मेजर कमलेश पांडे एवं एक जवान को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि जारीपोरा और इसके आसपास के क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।