लोन पर सेरी-ए लीग क्लब फियोरेंतीना गए लुइस मुरिएल

निश फुटबाल क्लब सेविला ने अपने फारवर्ड लुइस मुरिएल के सेरी-ए लीग क्लब फियोरेंतीना के साथ ऋण करार पर शामिल होने की घोषणा की;

Update: 2019-02-05 13:47 GMT

सेविले (स्पेन) । स्पेनिश फुटबाल क्लब सेविला ने अपने फारवर्ड लुइस मुरिएल के सेरी-ए लीग क्लब फियोरेंतीना के साथ ऋण करार पर शामिल होने की घोषणा की है। इस करार के तहत 2018-2019 सीजन के अंत तक मुरिएल फियोरेंतीना क्लब में शामिल रहेंगे। 

कोलंबिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी 2017-2018 सीजन में सेविला क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के साथ खेले गए 65 मैचों में 13 गोल दागे। 

स्पेनिश क्लब सेविला ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "सेविला एफसी और एएफसी फियोरेंतीना ने सीजन के अंत तक मुरिएल के ऋण करार के लिए एक समझौता किया है। इटली क्लब के पास इस ऋण करार के समाप्त होने के बाद खिलाड़ी को खरीदने का विकल्प होगा।"

फियोरेंतीना के अलावा एसी मिलान क्लब भी मुरिएल के साथ ऋण करार की कोशिश में था, लेकिन मुरिएल ने फियोरेंतीन का चुनाव किया। 

Tags:    

Similar News