लल्लू की रिहाई के लिए सत्याग्रह : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सत्याग्रह कर रहें

Update: 2020-06-06 20:08 GMT

नयी दिल्ली  । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सत्याग्रह कर रहें हैं।

श्रीमती वाड्रा ने आज कहा कि  लल्लू के साथ अन्य हो रहा है और उनके अधिकारों का दमन किया जा रहा जिसके लिए पार्टी सत्याग्रह कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री लल्लू का दमन हो रहा है और उनको तत्काल रिहा किया जाना चाहिए

उन्होंने ट्वीट किया,“गांधीजी ने हमें सिखाया कि दमन करने वाले आपको अच्छे काम करने से रोकेंगे। आप सत्य के आग्रह के साथ अपने कर्म पर डटे रहिए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू जी को सेवा करने के लिए जेल में डाला गया। सेवा सत्याग्रह के जरिए हम इस दमन का विरोध कर रहे हैं।”

गांधीजी ने हमें सिखाया कि दमन करने वाले आपको अच्छे काम करने से रोकेंगे। आप सत्य के आग्रह के साथ अपने कर्म पर डटे रहिए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू जी को सेवा करने के लिए जेल में डाला गया।

सेवा सत्याग्रह के जरिए हम इस दमन का विरोध कर रहे हैं।#यूपी_मांगे_अजय_लल्लू_की_रिहाई pic.twitter.com/EJnWkWzDvc

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 6, 2020

‘यूपी मांगे अजय लल्लू की रिहाई’ का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि श्री लल्लू को पिछले महीने बेवजह गिरफ्तार किया गया था और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।


Full View

Tags:    

Similar News