सतना में कार-डंपर की टक्कर, 3 की जान गई

सतना ! जिले में एक कार और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।;

Update: 2017-01-20 04:45 GMT

सतना !   जिले में एक कार और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सतना के पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह अमरपाटन थाना क्षेत्र में मिर्जापुर निवासी मौर्य परिवार के तीन सदस्य कार में यात्रा कर रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सभी तीनों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News