लघु फिल्म में पेशेवर कडलर की भूमिका में नजर आएंगे संजय सूरी
'प्यार में कभी कभी' और 'झंकार बिट्स' फेम अभिनेता संजय सूरी एक नई शॉर्ट फिल्म में पेशेवर कडलर की भूमिका को निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'कॉल हिम एडी' है।
By : एजेंसी
Update: 2019-11-08 16:24 GMT
मुंबई । 'प्यार में कभी कभी' और 'झंकार बिट्स' फेम अभिनेता संजय सूरी एक नई शॉर्ट फिल्म में पेशेवर कडलर की भूमिका को निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'कॉल हिम एडी' है।
इस फिल्म को संजीव विग निर्देशित करेंगे।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा, "पहली ही बार में मुझे इसकी स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई। मैंने निर्देशक को बताया कि यह फिल्म जरूर बनाई जानी चाहिए चाहें मैं इसमें रहूं या ना रहूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एडी का किरदार निभाने को मिला। शब्दों को एहसास करने से पहले हम उन्हें सुनते हैं, लेकिन कडल (गले लगाने या प्यार करने) की कोई भाषा नहीं होती है।"