रेलवे ट्रैक पर चट्टानें गिरने से यातायात प्रभावित

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रेलवे ट्रेक पर बारिश के चलते चट्टानें गिरने से कई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा

Update: 2017-07-29 12:27 GMT

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रेलवे ट्रेक पर बारिश के चलते चट्टानें गिरने से कई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। मध्य रेल के जनसम्पर्क अधिकारी पीडी पाटिल ने बताया कि कल शाम गुड़न खापा रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रेक पर चट्टानें गिरने से रेल यातायात रोक दिया गया था।

दोपहर करीब तीन बजे से शाम साढे पांच बजे तक नई दिल्ली-चेन्नई ट्रेक बाधित रहा। कई ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोका गया। भारी बारिश के कारण ट्रेक पर घाट सेक्शन में पत्थर गिरने की यह इस वर्षा काल की पहली घटना थी।

इस दौरान कई एक्सप्रेस गाड़ियों को मुलताई, आमला, चिचण्ड और अन्य स्टेशनों पर रोका गया। मार्ग से पत्थर हटा दिए जाने के बाद से वहां यातायात सामान्य कर दिया गया है।
 

Tags:    

Similar News