सहारनपुर में मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के तीतरो क्षेत्र के गंगोह रोड पर ब्राइट होम स्कूल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बीस हजारी इनामी बदमाश घायल हो गया ।;
By : एजेंसी
Update: 2020-06-07 12:44 GMT
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के तीतरो क्षेत्र के गंगोह रोड पर ब्राइट होम स्कूल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बीस हजारी इनामी बदमाश घायल हो गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्रा ने रविवार को यहां कहा कि शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोका । बदमाशों ने पुलिस पर फरयरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय घायल हो गया । उसे अवैध अस्त्र और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी अन्धेरे का लाभ लेकर फरार हो गया ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बदमाश देवबन्द मे वांछित चल रहा था और उस पर बीस हजार का इनाम भी घोषित है।