शिक्षक संघ का क्रांति दिवस 5 को

बहुप्रशिक्षित मांग को लेकर जिला के शिक्षाकर्मी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन जिला मुख्यालय रायगढ़ में शिक्षक अधिकारी क्रांति दिवस मना कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे;

Update: 2017-08-30 13:01 GMT

खरसिया।  छ.ग. पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर संविलयन की बहुप्रशिक्षित मांग को लेकर जिला के शिक्षाकर्मी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन जिला मुख्यालय रायगढ़ में शिक्षक अधिकारी क्रांति दिवस मना कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही जिला स्तरीय विभिन्न समस्या पदोन्नति, एन.पी.एस. वेतन एरीयर्स, पुनरिक्षित समयमान, सेवा पुस्तिका, स्थानोतरण, कार्योत्तर अनुमति आदि के निराकरण हेतु रैली निकाल कर प्रदर्शन करेंगे। 

संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर शुक्ल, प्रांतीय पदाधिकारी नेतराम साहू, सपना दुबे, गुरूदेव राठौर, रामलखन सिंह, कार्तिक चौहान, शैलेन्द्र मिश्रा आदि ने बताया कि 5 सितम्बर जिले सभी शिक्षाकर्मी धरना स्थन मिनीस्टेडियम रायगढ़ में एकत्र होकर शिक्षक अधिकारी क्रांति दिवस मनायेंगे क्योकि आज तक शिक्षाकर्मियों को शिक्षक का कर्तव्य तो मिला है, लेकिन अधिकार नही मिल पाया है। एक ओर सरकार चुनाव जनगणना आदि कार्यो में शिक्षाकर्मियों को शासकीय सेवक मानकर काम कराती है, लेकिन जब अधिकार देने की बात आती है तो शासकीय सेवक नही मानती है।

जिससे शिक्षाकर्मी आक्रोशित व आंदोलित है। जिला स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया है। लेकिन समस्या जस की तस है। जिससे  शिक्षाकर्मियों में काफी नाराजगी है जिसके लिए रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

संघ की संभागीय एकता बैठक 27 अगस्त को बिलासपुर में प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें संघ के संभाग क्षेत्र के संकुल से लेकर प्रांत स्तर तक के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। एकता को मजबूत करने के लिए सहायक शिक्षक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष भूपेन्द्र बनाफर व्याख्याता पंचायत संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, शिक्षक पं/न.नि. संघ के प्रंाताध्यक्ष गिरीष केषकर जनगणना शिक्षा कर्मी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी परदेशी निर्मलकर शामिल हुए। उपस्थित पदाधिकारियों ने एकता के साथ काम करने व 5 सितम्बर के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षाकर्मियों से आव्हान किया।

बैठक में जिला रायगढ़ के संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर शुक्ला , प्रांतीय प्रचार सचिव नेतराम साहू, उपाध्यक्ष रामलखन सिंह, महासचिव कार्तिक चौहान, राजकमल पटेल, संयोजक पंकज पटनायक, संगठन मंत्री डोलामणी मालाकार, सुरेन्द्र पटनायक महामंत्री निलाम्बर धिरही, पदाधिकारी नोहर सिदार, वि.ख. अध्यक्ष बिनेष भगत रायगढ़, दीनबन्धु जायसवाल खरसिया, महिपाल महंत पुसौर, अजय पटनायक तमनार, सत्यप्रकाश बेहरा लैलूंगा, राम जीवन, नायक बरमकेला, सुनील पटेल घरघोड़ा, चोकलाल पटेल सारंगढ़, रामचरण साहू धरमजयगढ़, अन्य पदाधिकारी दीपक भगत, दुरेन्द्र नायक, देवकुमार पटेल, श्याम जायसवाल, केषव पटेल,  आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल थे।

Tags:    

Similar News