विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति का त्यागपत्र
मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज रात अपने पद से त्यागपत्र दे दिया
By : एजेंसी
Update: 2020-03-24 02:30 GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज रात अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
श्री प्रजापति ने विधानसभा उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि वे नैतिकता के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हैं। उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार करने का अनुरोध किया है।