आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा में, आज रेपो रेट को घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया
By : एजेंसी
Update: 2019-02-07 12:42 GMT
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा में, आज रेपो रेट को घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया।
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है।
आरबीआई ने कहा कि यह फैसला उभरती हुई व्यापक आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर किया गया है।