अमिताभ से तारीफ पर बेहद खुश हैं रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा , महानायक अमिताभ बच्चन से तारीफ पाकर बेहद खुश हैं।

Update: 2019-09-12 12:23 GMT

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा , महानायक अमिताभ बच्चन से तारीफ पाकर बेहद खुश हैं।

रणदीप हुड्डा आजकल बेहद खुश हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन से खास कमेंट हासिल हुआ है। रणदीप हुड्डा कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में नजर आएंगे। इसी शो के दौरान अमिताभ रणदीप को बताएंगे कि वह उनके काम के काफी बड़े फैन हैं। अमिताभ से कमेंट पाकर रणदीप काफी उत्साहित नज़र आए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में वह अमिताभ के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आ रहे थे।

रणदीप ने कहा कि अमिताभ बच्चन से मिलना हमेशा से ही प्रेरणादायक और शानदार अनुभव होता है। वे हमारे देश के लोगों की चेतना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रणदीप ने कहा कि अमिताभ अपनी परफॉर्मेंसेस, आवाज़, पर्सनैलिटी और डेडिकेशन के चलते हिंदी सिनेमा में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। रणदीप ने पोस्ट में लिखा, “और जब वे कहते हैं कि ‘मैं आपके काम का फैन हूं’ तो आपको समझ नहीं आता कि कहां देखना है और क्या कहना है. शुक्रिया सर, मुझे शाबाशी देने के लिए।”


Full View

Tags:    

Similar News