छत्तीसगढ़ : मकान में विस्फोट से एक की मौत, 6 झुलसे,घटना से कृष्णापुरी में हडक़म्प

रायपुर ! राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत कृष्णापुरी सी रोड़ स्थित एक मकान में आज सुबह से जोर का धमाका हुआ। इस दौरान घर में मौजूद 07 लोगों इस धमाके की चपेट में आ गये। जिनमें से एक अस्पताल में उपचार के दौरा

Update: 2017-04-20 01:46 GMT

फांरेसिक टीम घटना की जांच में जुटी, घटना से कृष्णापुरी में हडक़म्प
रायपुर !  राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत कृष्णापुरी सी रोड़ स्थित एक मकान में आज सुबह से जोर का धमाका हुआ। इस दौरान घर में मौजूद 07 लोगों इस धमाके की चपेट में आ गये। जिनमें से एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बांकी 6 लोगों को झुलसी हुई अवस्था में उपचार के लिये मेडिशाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत चिन्ताजनक बताई है। पुलिस व फांरेसिक एक्सपर्ट की टीम घटना की जांच कर रहे है। इस दौरान अभी तक यह पता नही लग पाया है कि जिसे डिब्बे में विस्फोट हुआ। आखिरकार उसमें ऐसा क्या भरा हुआ था। अधर घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल रही है। दिनभर  तरह-तरह के कायारन लगाये जाते रहे।  उल्लेखनिय है कि राजेन्द्र नगर इलाके के कृष्णापुरी निवासी बलराम सतनामी के घर उनके पुत्र अंशु रात्रे (4 वर्ष) का सोमवार के दिन जन्म दिन था। गांव अछोटी थाना कु रूद धमतरी से काफी संख्या में रिश्तेदार घर आये हुए थे। इस दौरान आज सुबह तकरीबन 7:30 बजे के करीब सभी सो कर उठने के बाद नहाने धाने की तैयारी में लगे हुए थे। बताया गया कि बलराम सतनामी ने नहाने किे पानी भरने के लिए कहीं से डिब्बे का जुगाड़ किया था। जिसे गांव से आया एक रिश्तेदार धनुष रात्रे काटने लगा। इससे पहले कि वह डिब्बे के ढ़क्कन काटकर डिब्बे से अलग का पाता उसी दौरान जोर का झटका और धनेष रात्रे उसकी चपेट में आ गया। यहीं नहीं धमाके के दौरान आस-पास खड़े अन्य रिश्तेदारों में लता जागड़े, राहित रात्रे, राजीव जांगड़े, सोनित रात्रे, आदि भी धमाके की चपेट में आ गये और झुलस गये। घटना में धनुष रात्रे को ज्यादा गंभीर  चोटे आई । इधर पुलिस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल दुर्घटना स्थल पहुंची। जहां गर्म पदार्थ से झुलसने की वजह से दर्द करहा रहे थे। घटना स्थल में आस-पास खून बिखरा पड़ा था। सूत्रो के मुताबिक धनुष रात्रे की हथेली इस विस्फोट से अलग हो गई।
इससे पहले कि पुलिस उसे लेकर संजीवनी 108 की सहायता से अस्पताल पहुंच  पाती उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अधर घटना में डिब्बे में हुए विस्फ ोट के दौरान झुलसी हुई। अवस्था में रिश्तेदार लता जांगड़े, रोहित रात्रे, राजीव जांगड़े, सोनित रात्रे, को झुलसी हुंई अवस्था में उपचार के लिये नजदीक के मेडि़शाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दुर्घटना में घायल रोहित रात्रे की हालत चिन्ता जनक बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलने पर फांरेसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल का मुआयना किया ।  टीम को घटनास्थल से विस्फोट हुए डिब्बे के कुछ टुकडे मिले । वहीं बंद डिब्बे में ऐसा क्या रखा था। कि इतना जोर को धमाका हो गया। फ ारेंेसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रहे है। अधर लोगों ने घटना को लेकर तरह-तरह कायास लगाना शुरू कर दिया है। कोई कहता है कि केमिकल भरा हुआ था। जिसकी वजह से विस्फोट हुआ। तो कोई कहता है कि डिब्बे में पेंट भरा हुआ था। काफी दिनों तक उपयोग नहीं किये जाने की वजह से डिब्बे के अंदर गैस का भरा हुआ था। जिसकी वजह से विस्फोट हुआ। बहरहाल डिब्बे में कौन सा ऐसा पदार्थ भरा हुआ था जिसकी वजह से विस्फोट हुआ। पुलिस और फांरेसिक विभाग की टीम घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी एकत्र कर जांच में जुटी हुई है।

 

Tags:    

Similar News