रायपुर : प्रियंका बनेगी इसरो की साइंटिस्ट,राविप्रा अध्यक्ष सहित कर्मियों ने दी बधाई

रायपुर ! रायपुर विकास प्राधिकरण के तकनीकी शाखा के सहायक अधीक्षक भास्कर दीवान की इंजीनियर बेटी प्रियंका दीवान का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों)

Update: 2017-03-11 05:45 GMT

रायपुर !   रायपुर विकास प्राधिकरण के तकनीकी शाखा के सहायक अधीक्षक भास्कर दीवान की इंजीनियर बेटी प्रियंका दीवान का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) बंगलोर में जूनियर सांईटिस्ट के पद पर हुआ है. इसरो व्दारा कल 201 प्रतियाशियों की जारी सूची में प्रियंका का नाम 170 क्रम पर है. इसरो में चयन होना युवाओं वर्ग में काफी प्रतिष्ठा की विषय माना जाता है।
भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी की छात्रा प्रियंका दीवान शुरु से ही मेधावी छात्रा रही है. बारहवीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत और बी.ई. में 81 प्रतिशत अंक लाने वाली प्रियंका ने भिलाई इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, दुर्ग से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेली कम्युनिकेशन विषय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। प्रियंका ने बताया कि है कि इसरो का आवेदन पत्र भरते समय उसने जूनियर सांईटिस्ट और जूनियर सांईटिफिक ऑफिसर में से जूनियर सांईटिस्ट को ही चुना था और कड़ी मेहनत करने के कारण आज उसका चयन हो गया। पढ़ाई करना, वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेना, बैडमिटन खेलना तथा डांस करना प्रियंका की हॉबी है।
 प्रियंका की इस उपलब्धि पर आज रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में खुशी का माहौल था। प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रियंका ने पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय गोवर्धन खंडेलवाल व रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ एस.आर.दीवान, मुख्य अभियंता जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य गोपी साहू, नारद कौशल, रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी,अभियंता संघ के अनिल गुप्ता, प्रमोद बैस, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी, सचिव अब्दुल आरिफ, प्राधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रियंका दीवान की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags:    

Similar News