न्यायाधिपति राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

रायपुर ! न्यायाधिपति थोट्टाथील भास्करन नायर राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।

Update: 2017-03-18 21:57 GMT

राज्यपाल  टंडन ने दिलाई शपथ
रायपुर !  न्यायाधिपति  थोट्टाथील भास्करन नायर राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती बृजपाल टंडन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, उच्च शिक्षामंत्री  प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  अजय चन्द्राकर, गृहमंत्री  रामसेवक पैकरा, खाद्यमंत्री  पुन्नुलाल मोहिले, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पर्यटन मंत्री  दयालदास बघेल, वन मंत्री  महेश गागड़ा, वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष  रामप्रताप सिंह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष  चन्द्रशेखर साहू, प्रमुख लोकायुक्त  एस. एन. श्रीवास्तव, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर रामसिंह, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  
समारोह में मुख्य न्यायाधीश  थोट्टाथील भास्करन नायर राधाकृष्णन की धर्मपत्नी श्रीमती मीरा राधाकृष्णन सहित उनके परिजन  उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  एन. के. असवाल, अपर मुख्य सचिव  एम. के. राउत, अपर मुख्य सचिव एन. बैजेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिवके.डी.पी. राव, विधानसभा प्रमुख सचिव  देवेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।  शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा भारत सरकार के वारंट का वाचन किया। न्यायाधिपति श्री थोट्टाथील भास्करन नायर राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

Tags:    

Similar News