18 होटल-लॉज में संयुक्त टीम की दबिश

रायपुर ! रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी के द्वारा गठित विभिन्न विभागो के अधिकारियों की दो टीमो ने आज पृथक-पृथक नगर निगम जोन 2 व 7 क्षेत्र में

Update: 2017-04-16 22:16 GMT

फायर सिस्टम व्यवस्था को खंगाला, 17 होटल-लाज के सिस्टम में खामियां
रायपुर !  रायपुर कलेक्टर  ओपी चौधरी के द्वारा गठित विभिन्न विभागो के अधिकारियों की दो टीमो ने आज पृथक-पृथक नगर निगम जोन 2 व 7 क्षेत्र में फाफाडीह स्टेशन रोड एवं बंजारी रोड स्थित भिन्न 18 होटलो, लाज में आकस्मिक जांच संभावित अग्नि दुर्घटना के समय तात्कालीक रूप से बचाव व सुरक्षा हेतु नियमानुसार अनिवार्य फायर फाइटर सिस्टम का निरीक्षण प्रत्यक्ष किया एवं सिस्टम को होटलो व लाजो में खंगाला। इस दौरान केवल फाफाडीह चौक के समीप स्थिति एमबीएम होटल में ही फायर फइटर सिस्टम अपडेट मिला। शेष 17 होटलो व लाज में फायर फाइटर सिस्टम में खामिया स्पष्ट अधिकारियों ने पायी एवं इन होटलो व लाजो में संभावित अग्नि दुर्घटना से निपटने कोई तैयारी नहीं मिली ।
नगर निगम रायपुर सहित विद्युत मंडल, नगर तथा ग्राम निवेष विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर कलेक्टर के आदेशानुसार राजधानी स्मार्ट सिटी में मुख्य क्षेत्रों में होटलो एवं लाजो में उपलब्ध फायर फाइटर सिस्टम का आकस्मिक निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था को खंगाला जा रहा है। ताकि व्यवस्था की खामिया दूर की जा सके एवं संभावित अग्नि दुर्घटना के समय तात्कालीक बचाव की नियमानुसार अनिवार्य व्यवस्था फायर फाइटर सिस्टम होटलो व लाज में अपडेट रहे। इससे अग्नि दुर्घटना की स्थिति में होने वाले व्यापक नुकसान को नियंत्रित किया जा सकेगा।
आज नगर निगम जोन 2 क्षेत्र में फाफाडीह स्टेषन रोड के भिन्न 10 होटलो व लाज की आकस्मिक जांच डिप्टी कलेक्टर  विभोर अग्रवाल, नगर निगम अपर आयुक्त  आषीष टिकरिहा, जोन दो कमिश्नर आरके डोंगरे, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक  विनीत नायर, जोन 2 कार्यपालन अभियंता  विनोद देवांगन, तहसीलदार, पुलिस एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की एवं होटलो व लाज में फायर फाइटर सिस्टम की जांच कर उसे खंगाला। इस संबंध में जोन 2 कमिश्नर डोंगरे ने बताया कि फाफाडीह के पास होटल एमबीएम में फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह अपडेट पाया गया। संयुक्त दल ने जांच के दौरान उक्त होटल प्रबंधन की फायर फाइट प्रणाली को ओके कर दिया।
जोन 2 कमिश्नर डोंगरे ने बताया कि आज की गई आकस्मिक जांच में फाफाडीह रेलवे स्टेशन क्षेत्र के होटल एलोरा में पार्किंग एवं फायर फाइटर सिस्टम नहीं पाया गया। वहां एंट्री केवल एक द्वार से होना पाया गया। जबकि सीढी भी काफी सकरी बनाई गई पाई गई। वहीं कही भी फायर फाइटर सिस्टम की जानकारी लिखा होना नहीं पाया गया। होटल अजंता में भी कमोबेस वही स्थिति पायी गयी। वहां वेंटीलेषन अच्छा पाया गया। फायर फाइटर सिस्टम होटल में नहीं होना पाया गया। रायपुर इन में फायर फाइटर सिस्टम होना नहीं पाया गया । वहां प्रवेश हेतु केवल एक द्वार होना पाया गया। होटल त्रिमूर्ति एवं होटल त्रिमूर्ति इन में से किसी भी होटल में फायर फाइटर सिस्टम उपलब्ध नहीं पाया गया। होटल वैष्णवी में फायर स्टींग्यूसर 3 स्थानों पर मिले । लेकिन वहां फायर फाइटर सिस्टम होना नहीं पाया गया। संतोष डामेट्री एवं रायल डामेट्री में फायर फाइटर सिस्टम संबंधी प्रणाली न होना एवं उन नियमो की स्पष्ट अनदेखी होना स्थल पर जांच के दौरान पाया गया। होटल रणजीत में होटल प्रबंधन द्वारा अग्नि दुर्घटना से तात्कालीक बचाव हेतु अनिवार्य नियम के अनुसार कोई भी व्यवस्था नहीं किया जाना एवं फायर फाइटर सिस्टम के नियमों का पूरी तरह उल्लंघन व अनदेखी किया जाना पाया गया। जोन 2 कमिश्नरने कहा कि संयुक्त टीम निर्देश के अनुरूप जिला कलेक्टोरेट में अपनी जांच रिपोर्ट व प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत कर लेगी।
इसी प्रकार आज जोन 7 क्षेत्र में विभिन्न 8 होटलो व लाजो की बंजारी रोड में कलेक्टर द्वारा गठित टीम में एसडीएम  एमआर जंघेल, जोन 7 कमिश्नर संतोष पांडे, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की सहायक संचालक सुश्री रोजी सिन्हा, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासनके अधिकारियों सहित जोन 7 सहायक अभियंता  रधुमणी प्रधान, जोन नगर निवेश उपअभियंता  पदमाकर वास की उपस्थिति में सघन जांच करते हुए वहां के फायर फाइटर सिस्टम को खंगाला।
जोन 7 कमिश्नर पांडे ने बताया कि जोन 7 क्षेत्र में बंजारी रोड गोलबाजार क्षेत्र में आज सघन जांच अभियान के दौरान  पैलेष होटल में फायर फाइटर सिस्टम नहीं पाया गया। विद्युत कलेक्षन पानी शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। होटल में एंट्री हेतु एक ही द्वार मिला जो पृथक-पृथक होना चाहिए। फायर स्टींग्यूसर तत्काल लगाने होटल संचालक को निर्देश दिए गए। विद्युत वायरिंग तार लगवाने, कमरो की मरम्मत करवाने के निर्देश घनी आबादी व्यवसायिक क्षेत्र होटल प्रबंधक को दिए गए। होटल कृष्णा पैलेस में प्रथम व द्वितीय तल पर फायर स्टींग्यूसर पाया गया । विद्युत कनेक्शन पानी शौचालय की व्यवस्था ठीक पाई गई। दस्तावेज होटल कृष्णा पैलेस एव  पैलेस प्रबंधक ने प्रस्तुत जांच दल के समक्ष नहीं किए गए। बाबूलाल टाकीज गली सदर बाजार का होटल प्रेरणा जांच के समय बंद पाया गया। 4 वर्षो से होटल के बंद होने की जानकारी वहां स्थल पर नागरिको द्वारा दी गई। मालवीय रोड, सदर बाजार स्थित होटल रंजीत में कमरे की स्थिति जर्जर मिली जो मानव आवास के लिएउपयुक्त नहीं पाई गई। फायर सिस्टम नहीं मिला विद्युत कनेक्शन की स्थिति खराब मिली, पानी शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। होटल में प्रवेश हेतु एक ही एंट्री मिली । निर्गम हेतु भी वहीं एंट्री मिली । ढाई फीट की सकरी जर्जर सीढी मिली । होटल प्रबंधक ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। होटल आनंद मालवीय रोड सदर बाजार में भवन बहुत पुराना होने के कारण मानव आवास के लिए उपयुक्त नहीं मिला। फायर सिस्टम नहीं मिला विद्युत कनेक्शन की स्थिति खराब मिली पानी शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। प्रवेश व निर्गम हेतु पृथक द्वार नहीं मिले। ढाई फीट की सकरी सीढी जर्जर मिली। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। होटल मयंक बंजारी रोड सदर बाजार में फायर सेफ्टी प्रणाली नहीं मिली। विद्युत कनेक्शन की स्थिति ठीक नहीं मिली पर पानी शौचालय की स्थिति ठीक मिली। होटल में प्रवेश निर्गम हेतु पृथक -पृथक द्वार नहीं मिले ।कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। होटल सिटी पैलेस बंजारी रोड में प्रत्येक तल पर फायर स्टींग्यूसर लगा मिला जो भूतल सहित तीन तलो हेतु अपर्याप्त पाया गया। विद्युत कनेक्शन की स्थिति सामान्य स्तर पर मिली पानी शौचालय की व्यवस्था ठीक मिली । होटल में प्रवेश निर्गम हेतु एक ही द्वार पाया गया। दस्तावेज होटल संचालक ने प्रस्तुत नहीे किये। होटल एनएस शीतल मालवीय रोड सदर बाजार में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं पाया गया। विद्युत कनेक्शन की स्थिति सामान्य मिली । पानी शौचालय की व्यवस्था ठीक पाई गई। प्रवेश निर्गम हेतु होटल में एक ही द्वार पाया गया होटल संचालक ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया । जोन सात कमिश्नरने बताया कि गठित टीम शीघ्र कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर के आदेशानुसार अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर देगी।

Tags:    

Similar News