राहुल गांधी तय करेंगे मुख्यमंत्री: कमलनाथ

चुनाव से छह माह पहले अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान कमलनाथ को सौंप दी थी

Update: 2018-11-27 15:29 GMT

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के बारे में फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।

राज्य की सभी 230 सीटों के लिए कल शाम चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद अपने गृहनगर छिंदवाड़ा पहुंचकर चुनाव संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने वाले कमलनाथ ने आज दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने कहा 'मुख्यमंत्री पद के बारे में 11 दिसंबर (मतगणना के दिन) को राज्य की जनता और राहुल गांधी तय करेंगे।' 

इसके साथ ही वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। इस बदलाव के साथ ही राज्य में कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी थीं।

कमलनाथ के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव थे, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से चुनाव मैदान में हैं। 

Full View

Tags:    

Similar News