राहुल का कोरोना मामलों के 20 लाख पार करने पर सरकार पर हमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हो गए है
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हो गए है लेकिन स्थिति नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं।
श्री गांधी ने व्यंग्यात्मक लहजे में शुक्रवार को सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, "20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार।"
20 लाख का आँकड़ा पार,
ग़ायब है मोदी सरकार। https://t.co/xR9blQledY
इसके साथ ही उन्होंने 17 जुलाई को कोरोना मामलों की 10 अगस्त तक की स्थिति की संभावना को लेकर किया गया ट्वीट भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था, "10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया। इसी तेज़ी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज़्यादा संक्रमित होंगे।"
उन्हीने तभी सुझाव दिया था कि सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।