राहुल ने गांव लौट रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन, आश्रय देने की अपील की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आम जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से अपील की कि वे अपने कस्बों, शहरों और गांवों से पैदल गुजर रहे प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों को भोजन और आश्;

Update: 2020-03-28 18:11 GMT

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आम जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से अपील की कि वे अपने कस्बों, शहरों और गांवों से पैदल गुजर रहे प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों को भोजन और आश्रय प्रदान करें।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, "आज हमारे सैकड़ों भाई-बहनों को भूखे-प्यासे परिवार सहित अपने गांवों की ओर पैदल जाना पड़ रहा है। इस कठिन रास्ते पर आप में से जो भी उन्हें खाना-पानी-आसरा-सहारा दे सकें, कृपा करके दें।"

आज हमारे सैकड़ों भाई-बहनों को भूखे-प्यासे परिवार सहित अपने गाँवों की ओर पैदल जाना पड़ रहा है।इस कठिन रास्ते पर आप में से जो भी उन्हें खाना-पानी-आसरा-सहारा दे सके,कृपा करके दे! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं से मदद की ख़ास अपील करता हूँ।

जय हिंद! pic.twitter.com/ni7vkhRQAZ

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 28, 2020

उन्होंने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं से मदद की खास अपील करता हूं।"

दिल्ली-गाजियाबाद सीमा के रास्ते बुधवार से सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर मीलों की दूरी तय कर घर जा रहे हैं।

वहीं, राहुल गांधी के बहनोई और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा कि वह उन गरीब लोगों के लिए व्यथित महसूस कर रहे हैं जिनके पास रहने के लिए कोई जगह और खाने के लिए भोजन नहीं है और अचानक कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण कोई आश्रय नहीं है और अपने गांवों में लौटने के लिए मजबूर हैं।

वाड्रा ने लिखा था कि वह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से इन लोगों की मदद करने का अनुरोध करते हैं।

केंद्र सरकार ने कोरोना के मद्देनजर देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया है।

Full View

Tags:    

Similar News