पंजाब चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों तथा अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिये आज अपराह्न एक बजे तक 32 फीसदी मतदाताआेें ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-02-04 14:10 GMT
चंडीगढ़़। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों तथा अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिये आज अपराह्न एक बजे तक 32 फीसदी मतदाताआेें ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।
यहां चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में मतदान शांतिपूर्वक जारी रहा तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है । कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीनों में खराबी आ गयी जिसे जल्द मरम्मत कर दिया ।
अमृतसर लोकसभा सीट तथा उसके 11 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान की गति तेजी पर है। अब तक सबसे अधिक मतदान गिदड़बाहा हलके में 53 प्रतिशत तथा सबसे कम गुरूहरसहाय हलके में 28 प्रतिशत दर्ज किया गया ।