प्रियंका गांधी की रायबरेली में कार्यशाला टली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 16 जनवरी से शुरू होने वाली चार दिवसीय कार्यशाला को अज्ञात कारणों से टाल दिया गया

Update: 2020-01-15 13:43 GMT

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 16 जनवरी से शुरू होने वाली चार दिवसीय कार्यशाला को अज्ञात कारणों से टाल दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि प्रियंका की कुछ अन्य व्यस्तता के कारण कार्यशाला टाल दी गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कार्यशाला अब अगले सप्ताह आयोजित की जा सकती है।

प्रियंका ने चार दिवसीय कार्यशाला बुलाई थी और सभी कांग्रेस जिला और शहर अध्यक्षों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही थी और नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए जाने थे।

 

Full View

Tags:    

Similar News