प्रधानमंत्री जी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?”

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से गुजरात में दो दिन के अपने चुनावी दौरे पर रहेंगे

Update: 2017-11-29 11:04 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से गुजरात में दो दिन के अपने चुनावी दौरे पर रहेंगे। गुजरात पहुंचने के पहले राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने ट्वीट बम से जोरदार हमला किया। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा ...

22 सालों का हिसाब,

गुजरात मांगे जवाब.

गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल:

2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे.

5 साल में बनाए 4.72 लाख घर. 

प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

आपको बता दें कि अपने दो दिन के दौरे के दौरान राहुल गांधी सूबे में चुनावी रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल सबसे पहले गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे और यहां पूजा अर्चना करेंगे, इसके बाद वे गुजरात की जनता को संबोधित करेंगे. राज्य में 9 एवं 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को नतीजे आयेंगे.

22 सालों का हिसाब,
गुजरात मांगे जवाब।

गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल:

2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे।
5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। 

प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

— Office of RG (@OfficeOfRG) November 29, 2017

 

Tags:    

Similar News