प्रतापगढ़:  नदी में डूबने से 1 युवक की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र में आज एक युवक की सई नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी।

Update: 2017-10-14 14:48 GMT

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र में आज एक युवक की सई नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लवार गांव निवासी 20 वर्षीय विकास दो साथियों के साथ बेलखरनाथ धाम घाट पर सई नदी में नहाने गया था।

इस दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से तीनों युवक डूबने लगे। गोताखाेरों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि विकास की गंंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

Tags:    

Similar News