एम्बुलेंस में पोस्त की तस्करी, 3 गिरफ्तार

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में तस्करों द्वारा एम्बुलेेंस की आड़ में पोस्त की तस्करी किये जाने का खुलासा हुआ है

Update: 2019-08-18 00:16 GMT

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में तस्करों द्वारा एम्बुलेेंस की आड़ में पोस्त की तस्करी किये जाने का खुलासा हुआ है। 

पुलिस सू्त्रों ने बताया कि आज देर शाम श्रीगंगानगर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने एक एम्बुलेंस को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा 210 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। थानाप्रभारी सुरेश कस्वां ने बताया कि इस एम्बुलेंस के आगे एक कार में दो तस्कर उनकी मदद के लिये जा रहे थे। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्करों में नरसिंह (27), हरीराम (30) और मंडोर सुनील (25) हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पोस्त वे जोधपुर के फलौदी क्षेत्र से लाकर गंगानगर ले जा रहे थे। 

Full View

Tags:    

Similar News