गाँधीवादी तरीक़े से आवाज़ उठाने वाले सोनम वांगचुक को अपराधी घोषित करने में जुटी मोदी सरकार: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि शांति की शक्ति को नजरंदाज मत करो। संजय सिंह ने सोनम वांगचुक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा बनाओ;

By :  DB Desk
Update: 2025-09-26 07:42 GMT

संजय सिंह की मोदी सरकार को चेतावनी, कहा- शांति की शक्ति को नजरंदाज मत करो

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि शांति की शक्ति को नजरंदाज मत करो। संजय सिंह ने सोनम वांगचुक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा बनाओ।

संजय सिंह ने लिखा-केन्द्र की मोदी सरकार की हताशा देखिए गाँधीवादी तरीक़े से आवाज़ उठाने वाले सोनम वांगचुक को अपराधी घोषित करने में जुट गई है।

शांति की शक्ति को नज़रअंदाज़ मत करो मोदी जी। लद्दाख और वहाँ के लोग भारतीय हैं।

भारत के साथ हैं।

चीन के ख़िलाफ़ हैं।

उनकी बात सुनो लद्दाख को पूर्णराज्य बनाओ।

Full View

Tags:    

Similar News