पुलिस अवर निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना (सिकंदरपुर आउट पोस्ट) के पुलिस अवर निरीक्षक शंभू कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आज गिरफ्तार कर लिया

Update: 2019-07-19 01:15 GMT

पटना। बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना (सिकंदरपुर आउट पोस्ट) के पुलिस अवर निरीक्षक शंभू कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आज गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सिकन्दरपुर आउट पोस्ट के बालूघाट मुहल्ला निवासी और परिवादी शंकर सहनी ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि एक मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अवर निरीक्षक श्री कुमार 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। मामले के सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि अवर निरीक्षक आज जब सिकंदरपुर आउट पोस्ट में परिवादी से बतौर रिश्वत 15 हजार रुपये ले रहे थे तभी ब्यूरो की विशेष टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी कार्यालय लाया गया है। पूछताछ के बाद आरोपित को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा। 

Full View

Tags:    

Similar News