पुलिस ने 8 किलोग्राम चरस बरामद किया
बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव से पुलिस ने कल देर रात आठ किलोग्राम चरस बरामद किया है।
By : एजेंसी
Update: 2017-11-28 12:10 GMT
बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव से पुलिस ने कल देर रात आठ किलोग्राम चरस बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर जिले के शिकारपुर गांव निवासी लड्डू बैठा के घर छापेमारी की गयी। इस दौरान घर में छुपाकर 18 पैकेट में रखा हुआ आठ किलोग्राम चरस बरामद किया गया है ।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की भनक मिलते ही लड्डू बैठा फरार हो गया। बरामद चरस का कीमत करीब एक करोड़ 60 लाख रूपये है। पुलिस लड्डू की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।