अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,11 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में बालू से भरे दो ट्रकों के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

Update: 2017-12-31 14:25 GMT

झांसी । उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में बालू से भरे दो ट्रकों के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि बेतवा नदी के नवादा घाट पर कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन का काम करने की कल देर रात सूचना मिली थी पुलिस ने तत्काल छापा मारा। बडी संख्या में सुरक्षाबल आता देख अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया ।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 लोगों को धर दबोचा। मौके से गैरकानूनी तरीके से निकाली गयी बालू से भरे दो ट्रकों को भी कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Tags:    

Similar News