प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री से भूकंप की स्थिति पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से राज्य में आए भूकंप की स्थिति पर बातचीत की और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया

Update: 2020-06-22 11:39 GMT

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से राज्य में आए भूकंप की स्थिति पर बातचीत की और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

 मोदी ने ट्वीट किया, “ मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की और उनसे राज्य में भूकंप की स्थिति पर जानकारी ली। मिजोरम को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।”

Spoke to the Chief Minister of Mizoram, Shri @ZoramthangaCM Ji on the situation in the wake of the earthquake there. Assured all possible support from the Centre.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2020

मिजोरम के चमफाई जिले में तड़के चार बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भूकंप से हालांकि अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र चमफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा।

Full View

Tags:    

Similar News