महाराष्ट्र SIR पर चुनाव आयोग का यू-टर्न? बढ़ाई गई समय सीमा, नई तारीख का ऐलान
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की समयावधि 16 नवंबर तक बढ़ा दी है;
By : एजेंसी
Update: 2026-10-13 02:15 GMT
वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! महाराष्ट्र में 12 दिन आगे खिसकी अंतिम सूची
नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की समयावधि 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।
आयोग ने यह फैसला राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के अनुरोध किया है।
आयोग ने महाराष्ट्र के सीईओ को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य की मतदाता सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की 31 अगस्त से शुरू हुई प्रक्रिया के लिए समय सीमा को 26 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। उनपर नोटिस जारी करने और उनके निस्तारण की समय सीमा 10 नवंबर तक बढ़ा दी गयी है।
आयोग ने लिखा है कि एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम के तहत राज्य की अंतिम समय सीमा 16 नवंबर को जारी की जाएगी जो पहले के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह चार नवंबर को जारी की जानी थी।